Saturday, 30 September 2017

Gyan Ki Baatein No.4 – असफलता को स्वीकार करे:

असफलता निश्चित ही मुश्किल होती है, लेकिन हर कोई जिंदगी में असफल नही बनना चाहता। कई बार सफल इंसान भी सफलता के रास्ते में असफल होते है। लेकिन वे भावनाओ में बहकर वही रुक नही जाते। बल्कि वे तो असफलता से सीखते है। असफलता उन्हें सिखाती है की उन्हें अपने प्रदर्शन में क्या बदलाव करने चाहिये, कहा सुधार करना चाहिये, और असफलता से ही सीखकर वे दोबारा उस गलती को नही दोहराते जो उन्होंने पहले की थी।
सफल होने के लिए असफल होना बहुत ही जरुरी है। कुछ लोग असफल होने के डर से नयी चीज़े करने से कतराते है। ऐसा करने से आप कभी असफल नहीं होंगे न ही आपसे कभी कोई गलती होगी पर ऐसा करने से आप कुछ नया नहीं सिख पाओगे।
ऐसा जीवन जीना व्यर्थ है जिसमे आपने कुछ सीखा नहीं या फिर कुछ नया किया नहीं। इसिलए अपने असफल कामो से शर्मिंदा होने से अच्छा उनपर गर्व महसूस कीजिये। उनके वजह से आप एक दिन सफल होंगे।

No comments:

Post a Comment